पिच धीमी होती जा रही, लगातार एक जगह गेंद डालकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया जा सकता है: सिराज

पिच धीमी होती जा रही, लगातार एक जगह गेंद डालकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया जा सकता है: सिराज

पिच धीमी होती जा रही, लगातार एक जगह गेंद डालकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया जा सकता है: सिराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 28, 2020 10:22 am IST

मेलबर्न, 28 दिसंबर (भाषा) टेस्ट में पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सोमवार को कहा कि एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) की पिच धीमी हो गयी है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने के लिए गेंद को लगातार एक जगह टप्पा खिलाना होगा।

Read More: बांधवगढ़ में लौटी नाइट सफारी की रौनक, सैलानियों ने रात में देखी जंगल की खूबसूरती

तेज गेंदबाज उमेश यादव के चोटिल होने के बावजूद भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को 133 रन तक पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में दो रन से आगे है और उसके चार विकेट बचे हुए है।

सिराज ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पहले दिन पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिली लेकिन आज वह काफी धीमा हो गयी है। अब ज्यादा मदद नहीं मिल रही और स्विंग भी नहीं हो रही है। सफलता के जरूरी है कि धैर्य बनाये रखें और लगातार एक जगह गेंद फेंके।’’

Read More: शुरू होने से पहले ही स्थगित हुआ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधायकों को प्रोटेम स्पीकर के कक्ष में 

सिराज के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनसे समझाया कि सपाट पिच पर विकेट हासिल करने का एकमात्र तरीका बहुत सारे डॉट गेंदों के साथ दबाव बनाना है।

हैदराबाद के 26 साल के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ जस्सी भाई (बुमराह) ने मुझसे कहा कि कुछ अलग करने की कोशिश मत करो। एक दिशा में गेंद फेंकों और डॉट गेंदों के साथ दबाव बनाते रहो, हर गेंद पर ध्यान बनाये रखना चाहिये।’’

Read More: भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

सिराज ने घरेलू क्रिकेट और भारतीय ए टीम के लिये शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में जगह बनायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान, मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की थी और उसका फल मिल रहा है। मैंने लाल गेंद के प्रारूप में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और इस वर्ष के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में सफेद गेंद से मेरे अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे विश्वास हो गया कि मैं सीनियर टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं और उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी इसे जारी रखूंगा।’’

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 18 कोरोना मरीजों की मौत, 825 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.