सेरेना-अल्काराज़ की जोड़ी को शुरू में ही मिलेगी कड़ी चुनौती

सेरेना-अल्काराज़ की जोड़ी को शुरू में ही मिलेगी कड़ी चुनौती

सेरेना-अल्काराज़ की जोड़ी को शुरू में ही मिलेगी कड़ी चुनौती
Modified Date: August 25, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: August 25, 2026 10:21 am IST

न्यूयॉर्क, 25 अगस्त (एपी) सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में उस टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे जिसमें मौजूदा महिला युगल चैंपियन शामिल हैं।

सेरेना और अल्काराज़ चैंपियनशिप के पहले दौर में एरिन राउटलिफ और लॉयड ग्लासपूल का सामना करेंगे। यह सेरेना का 2022 के बाद यूएस ओपन में पहला मैच होगा।

एरिना सबालेंका और नोवाक जोकोविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को भी पहले दौर में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वह कैटरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन की जोड़ी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

राउटलिफ ने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर पिछले साल यूएस ओपन महिला युगल खिताब के लिए सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड को हराया था। उन्होंने 2023 में भी चैंपियनशिप जीती थी।

सबालेंका और जोकोविच का मुकाबला लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो से होना था। लेकिन टियाफो ने रविवार को सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में आर्थर फिल्स से हारने के बाद सोमवार को मिश्रित युगल से नाम वापस ले लिया, जिससे क्वालीफाइंग में हारने वाली टीम को यह जगह मिल गई।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में