Vande Bharat IBC24 News: मनुस्मृति पर मची देश में जमकर सियासत.. राहुल गांधी के दावे पर CM योगी का तीखा पलटवार, कर दी इस बात की मांग
राहुल गांधी की मनुस्मृति पर टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान पर तीखा पलटवार किया।
CM Yogi Statement on Manusmiriti || Image- IBC24 News File
- राहुल गांधी की टिप्पणी पर योगी का पलटवार
- योगी ने राहुल से माफी मांगने को कहा
- मनुस्मृति बयान पर सियासी विवाद तेज
नई दिल्ली: देश में इस वक्त चर्चा है, राहुल गांधी की- इन दिनों उन्होंने छात्रों से संवाद की शुरूआत की है, छात्रों की गूंज के चौथे संस्करण के साथ वो पुणे पहुंचे जहां उन्होंने मनुस्मृति और महिलाओं की आजादी पर बेबाक बातें कीं। (CM Yogi Statement on Manusmiriti) युवतियों से संवाद के दौरान राहुल ने ‘मनुस्मृति’ को लेकर कड़ी बातेें की बयान अब बड़े सियासी विवाद में बदल गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर तीखा पलटवार किया है। योगी ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने तक की मांग कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सीएम योगी ने की माफी की मांग
पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है।’ मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया।
बीजेपी ने बनाया बयान को मुद्दा
राहुल के बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में कहा कि राहुल गांधी देश को कोसना अपना अधिकार समझते हैं। वे अर्बन नक्सलियों के हाथों देश को बर्बाद करना चाहते हैं। (CM Yogi Statement on Manusmiriti) अगर वे मनुस्मृति को समझना चाहते हैं तो अथर्ववेद पढ़ें। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए। संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कुल मिलाकर राहुल के मनुस्मृति वाल बयान पर अब पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। लेकिन CM योगी का इस विषय पर बयान देना। संकेत देता है कि बीजेपी इसे मुद्दे को खाली हाथ नहीं जाने देगी।
इन्हें भी पढ़ें:
आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया
अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा
फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित
दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

Facebook


