Afaghanistan Team Against India: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इस टीम का ऐलान.. 13 से 17 सितंबर के बीच इस मैदान में होगी भिड़ंत, जानें कौन संभालेगा कप्तानी की कमान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें नवीन उल हक की वापसी हुई।

Afaghanistan Team Against India: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इस टीम का ऐलान.. 13 से 17 सितंबर के बीच इस मैदान में होगी भिड़ंत, जानें कौन संभालेगा कप्तानी की कमान

Afghanistan Squad Announced for Series Against India || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: August 24, 2026 / 08:54 pm IST
Published Date: August 24, 2026 8:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इब्राहिम जादरान करेंगे अफगानिस्तान की कप्तानी
  • नवीन उल हक की टीम में वापसी
  • नूर रहमान को पहली बार मिला मौका

काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। (Afghanistan Squad Announced for Series Against India) दोनों टीमों के बीच सीरीज के मुकाबले 13 से 17 सितंबर के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इब्राहिम जादरान को टीम की कमान

इब्राहिम जादरान को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह पहली बार होगा जब वह पूर्णकालिक T20 इंटरनेशनल कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की भी टीम में वापसी हुई है। दाएं कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज और 2026 T20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे थे।

अफगानिस्तान की तेज गेंदबाजी में नवीन-उल-हक के अलावा फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई शामिल हैं। अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को भी टीम में वापस बुलाया गया है।

अनुभवी मोहम्मद नबी भी टीम

वहीं, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज नूर रहमान को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। टीम के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी राशिद खान, नूर अहमद और नांगयाल खारोटी संभालेंगे। (Afghanistan Squad Announced for Series Against India) अनुभवी मोहम्मद नबी भी टीम में शामिल हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज के लिए संतुलित और मजबूत टीम चुनी गई है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत के खिलाफ खेलना गर्व की बात है और यह देश में क्रिकेट की बढ़ती प्रगति को दर्शाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगयाल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक

इन्हें भी पढ़ें:

आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया

अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा

फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित

दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown