MP Shikshak Bharti: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, आज से आदेवन शुरू
MP Shikshak Bharti: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, आज से आदेवन शुरू
MP Shikshak Bharti | Photo Credit: AI
- 5 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए
- ऑनलाइन आवेदन शुरू
भोपाल: MP Shikshak Bharti मध्यप्रदेश में शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। राज्य सरकार ने स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेaशन (MP Shikshak Bharti Notification) जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए करीब 5 हजार गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आज से रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
MP Shikshak Bharti इसके लिए जिन विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं वहां संबंधित विषय के लिए अतिथि शिक्षक मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन (MP Shikshak Bharti Online Application) कर सकेंगे। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति विकासखंड और जिला स्तर पर तैयार किए गए पैनल के आधार पर की जाएगी।
1 सितंबर से ऑनलाइन जॉइनिंग
चयनित अतिथि शिक्षकों को 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन जॉइनिंग कराई जा सकेगी। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए DPI ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदस्थापना को लेकर निर्देश जारी किए। संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: उधर ‘पट्टे’ की तैयारी.. इधर बयान-तंज जारी! छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को मिलेंगे पट्टे, क्या वास्तविक पात्रों को मिल पाएगा इसका लाभ?
- Vande Bharat IBC24 News: मनुस्मृति पर मची देश में जमकर सियासत.. राहुल गांधी के दावे पर CM योगी का तीखा पलटवार, कर दी इस बात की मांग
- शह मात The Big Debate: जन्माष्टमी उत्सव का ऐलान.. क्यों मचा सियासी घमासान? स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी, क्या विरोध के बाद अब बदलेगा फैसला?

Facebook


