टीम बैठक में ‍किसानों के प्रदर्शन पर थोड़ी बातचीत की, बोले टीम इंडिया के कप्‍तान ‍विराट कोहली

Ads

टीम बैठक में ‍किसानों के प्रदर्शन पर थोड़ी बातचीत की, बोले टीम इंडिया के कप्‍तान ‍विराट कोहली

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 11:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

चेन्नई, चार फरवरी ( भाषा ) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मौजूदा प्रदर्शन का मसला टीम बैठक में उठा जिसमें सभी ने अपने विचार रखे ।

Read More: इन्हें नहीं होगी स्वीमिंग पुल एवं वाटर पार्क में आने की अनुमति, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने इस संक्षिप्त बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टीम बैठक में इस पर बात की । सभी ने अपनी राय रखी ।’’

Read More: रायपुर में कार ने ट्रैफिक जवान को रौंदा, माना PTS चौक पर तैनात था जवान

बुधवार को कोहली , सचिन तेंदुलकर, कोच रवि शास्त्री समेत कई भारतीय क्रिकेट सितारों ने किसानों के प्रदर्शन पर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद देश में एकजुटता बनाये रखने की अपील की थी ।

कोहली ने ट्वीट किया था ,‘‘ असहमति के इस दौर में एकजुटता बनाये रखें । किसान देश का अभिन्न अंग हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच आपसी सहमति से कोई हल निकल आयेगा ।’’

Read More: शायद सौदा नहीं पट रहा, इसलिए अटकी हुई है निगम मंडल की सूची, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना