ब्रिजटाउन, 23 जून (भाषा) इंग्लैंड के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से अमेरिका की टीम रविवार को यहां टी20 विश्व कप में सुपर आठ के मैच में 18.5 ओवर में 115 रन पर सिमट गयी।
अमेरिका के लिए नितीश कुमार 30 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कोरी एंडरसन ने 29 रन और हरमीत सिंह ने 21 रन का योगदान दिया।
क्रिस जोर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके।
सैम करन और आदिल रशीद ने दो दो जबकि रीस टॉप्ले और लियाम लिविंगस्टोन ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
भाषा नमिता
नमिता