ह्यूस्टन ओपन के पहले दौर के बाद थीगाला 11वें स्थान पर
ह्यूस्टन ओपन के पहले दौर के बाद थीगाला 11वें स्थान पर
ह्यूस्टन (टेक्सास), 27 मार्च (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर साहित थीगाला शानदार शुरुआत करते हुए टेक्सास चिल्ड्रन्स ह्यूस्टन ओपन के पहले दौरे के बाद 3-अंडर 67 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे।
पॉल वारिंग पहले दिन के खेल के बाद बिना किसी बोगी के सात-अंडर 63 के स्कोर के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
भारत में जन्मे कनाडाई गोल्फर सुदर्शन येलामाराजू 1-अंडर 69 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 59वें स्थान पर हैं।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


