ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में तीन नए खिलाड़ी

Ads

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में तीन नए खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 11:25 AM IST

इस्लामाबाद, 22 मई (एपी) पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया।

विकेटकीपर-बल्लेबाज रोहैल नाज़िर, तेज गेंदबाज अहमद दानियाल और ऑलराउंडर अराफ़ात मिन्हास ने कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। नाज़िर और ग़ाज़ी गोरी टीम में दो विकेटकीपर हैं।

तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दो और चार जून को लाहौर में मैच खेले जाएंगे।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे।

अनुभवी खिलाड़ियों बाबर आजम, नसीम शाह और शादाब खान ने टीम में वापसी की है। फखर जमां और साइम अयूब चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

पाकिस्तान टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नाजिर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन, सुफयान मोकिम।

एपी

पंत

पंत