एशियाई युगल स्क्वाश में शीर्ष भारतीय जोड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी
एशियाई युगल स्क्वाश में शीर्ष भारतीय जोड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी
नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) भारत के अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार की गत चैंपियन और शीर्ष वरीय जोड़ी ने मलेशिया के सारावाक में चल रही तीसरी एशियाई युगल चैंपियनशिप में शुक्रवार को हांगकांग के शिंग फंग लैम और यैट लॉन्ग चुंग को 11-6, 11-5 से हराया।
यह उनकी लगातार दूसरी जीत थी जिससे वे पुरुषों के पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गए।
हालांकि राहुल बैथा और सूरज चंद की दूसरी भारतीय पुरुष जोड़ी को पाकिस्तान के नासिर इकबाल और नूर जमान से 5-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। पूल बी में तीन मैच में यह उनकी दूसरी हार थी जिससे वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
महिला युगल में जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन की दूसरी वरीय जोड़ी ने सिंगापुर की वाई लिन औ योंग और नैशा सिंह को 11-7, 11-5 से हराया। यह उनकी लगातार चौथी जीत थी, जिससे छह टीम वाले पूल बी में यह जोड़ी शीर्ष पर पहुंच गई।
जेनेट विधि और पूजा आरती की भारतीय जोड़ी को हांगकांग की न्गा चिंग चेंग और हेली फंग से 4-11, 11-9, 7-11 से हार मिली। पूल बी में चार मैच में यह उनकी दूसरी हार थी।
मिश्रित युगल में वेलावन और जोशना ने दूसरे दिन तीन जीत हासिल कीं और पांच टीम वाले पूल बी में बिना कोई मैच गंवाए शीर्ष पर जगह बनाई।
उन्होंने सिंगापुर की वाई लिन औ योंग और जेरोम औ जिन मिंग की जोड़ी को 11-7, 11-5 से हराने के बाद दक्षिण कोरिया की ओह सियोजिन और मिनग्योंग हेओ की जोड़ी को को 11-9, 11-9 से तथा मिनवू ली और उम ह्वायोंग की जोड़ी को 11-5, 11-7 से शिकस्त दी।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


