अतिरिक्त समय में टोरेस के गोल से स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप जीता

Ads

अतिरिक्त समय में टोरेस के गोल से स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप जीता

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:42 AM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 03:42 AM IST

ईस्ट रदरफोर्ड , 20 जुलाई (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी फेरान टोरेस के 106वें मिनट में किये गए गोल की मदद से स्पेन ने मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को 1 . 0 से हराकर फीफा विश्व कप अपने नाम कर लिया ।

गेंद पर नियंत्रण और हमलों के मामले में स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा । लियोनेल मेस्सी एंड कंपनी को उन्होंने खुलकर खेलने नहीं दिया ।

अतिरिक्त समय में 15 मिनट के दूसरे हाफ के शुरूआती मिनट में ही टोरेस ने बॉक्स के भीतर हवा में आई गेंद को बायें पैर से नियंत्रण में लेकर शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर उसे रोक नहीं सके ।

एंजो फर्नांडिज को स्टॉपेज टाइम के दूसरे हाफ में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया जिससे अर्जेंटीना को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा । फर्नांडिस को स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारासी से खतरनाक ढंग से टकराने के कारण कार्ड मिला ।

स्पेन ने निर्धारित समय में 15 शॉट लगाये लेकिन अर्जेंटीना एक भी नहीं लगा सकी । स्पेन को नौ और अर्जेंटीना को सिर्फ एक कॉर्नर मिला ।

इसके साथ ही स्पेन पुरूष और महिला फुटबॉल विश्व कप एक ही समय पर जीतने वाला पहला देश बन गया ।

48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच था ।

इसे देखने के लिये टॉम क्रूज, ब्रैड पिट, जेनिफर हडसन, डेनियल क्रेग, जेनिफर कोनोली जैसे हॉलीवुड सितारे मौजूद थे जबकि काका, जिनेदीन जिदान, डेविड बैकहम, दिदियेर ड्रोग्बा, रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो जैसे दिग्गज पूर्व फुटबॉलर भी दर्शक दीर्घा में थे ।

फाइनल से पहले 90 मिनट के समापन समारोह में जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएच ने कार्यक्रम पेश किये ।

एपी मोना

मोना