UP-Bihar Flood News/Image Credit: AI
UP-Bihar Flood News: नई दिल्ली: लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ के हालत बन गए हैं। गंगा नदी उफान पर है, जिसकी वजह से पटना के घाट डूब गए हैं। गंगा-कोसी समेत बिहार की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसकी वजह से 16 जिलों के 5 लाख लोग प्रभावित हैं और बाढ़ से बचने गांव छोड़कर जाने को मजबूर हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाढ़ ग्रसित इलाको का दौरा किया और हालात चिंताजनक बताया।
इधर उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से रेस्क्यू किया जा चुका है। (UP-Bihar Flood News)
UP-Bihar Flood News: जबकि मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, छतरपुर, सतना, मंडला, मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है..तो राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।
इन्हें भी पढ़ें:-