त्वेसा ‘बैक नाइन’ में चमकीं, हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण का खिताब जीता

त्वेसा ‘बैक नाइन’ में चमकीं, हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण का खिताब जीता

त्वेसा ‘बैक नाइन’ में चमकीं, हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण का खिताब जीता
Modified Date: July 14, 2023 / 08:03 pm IST
Published Date: July 14, 2023 8:03 pm IST

बेंगलुरु, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने शुक्रवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 11वें चरण के अंतिम दौर में आखिर के 10 होल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल में अपना पहला खिताब अपने नाम किया।

त्वेसा ने बोगी-बोगी से शुरुआत की और चार होल के बाद दो ओवर पर होने के बावजूद वह ‘बैक नाइन’ में शानदार वापसी कर पांच अंडर 29 तक पहुंच गयी। उनका कुल स्कोर एक ओवर 202 रहा।

त्वेसा ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी में अपनी अंतिम जीत मार्च 2021 में हासिल की थी। उन्होंने नौंवे से 17वें होल के बीच में छह बर्डी लगायी। दो बार उन्होंने बर्डी की हैट्रिक लगायी।

इससे उनका अंतिम दौर तीन अंडर 64 पर रहा जो हफ्ते का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था और यह उन्हें सत्र की पहली जीत दिलाने के लिए काफी था।

त्वेसा ने तीन दिन में 70, 68 और 64 का कार्ड खेला।

दुर्गा निट्टूर चार ओवर 205 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रही जबकि स्नेहा सिंह ने छह ओवर 207 के कुल स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में