अब्राहम के दो गोल, रोमा ने टोरिनो को हराकर यूरोपा लीग में स्थान पक्का किया

अब्राहम के दो गोल, रोमा ने टोरिनो को हराकर यूरोपा लीग में स्थान पक्का किया

अब्राहम के दो गोल, रोमा ने टोरिनो को हराकर यूरोपा लीग में स्थान पक्का किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 21, 2022 1:22 pm IST

तूरिन, 21 मई (एपी) टैमी अब्राहम के दो गोल की मदद से रोमा ने तोरिनो पर सीरी ए मैच में 3-0 की जीत से अगले सत्र की यूरोपा लीग में अपना स्थान पक्का किया। अगले हफ्ते यूरोपा कांफ्रेंस लीग फाइनल से पहले यह उसके लिये तैयारी मुकाबला रहा।

अब्राहम ने सीरी ए में अपनी टीम के अंतिम मैच में पहले हाफ में 33वें और 42वें मिनट में गोल दागे। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के सभी प्रतियोगिताओं में 26 गोल हो गये हैं और इटली के क्लब के साथ उनका पहला सत्र शानदार रहा।

रोमा के लिये तीसरा गोल 78वें मिनट में लारेंजो पेलेग्रिनी ने दागा।

बुधवार को यूरोपा कांफ्रेंस लीग फाइनल में रोमा का सामना फेयेनूर्ड से होगा।

जोस मोरिन्हो की टीम रोमा इस तरह तालिका में कम से छठे स्थान पर तो रहेगी ही जिससे उसका अगले साल की यूरोपा लीग में स्थान पक्का हो गया है।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में