भारत की दो जोड़ियां एशियाई खेलों की मिश्रित युगल टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

भारत की दो जोड़ियां एशियाई खेलों की मिश्रित युगल टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

भारत की दो जोड़ियां एशियाई खेलों की मिश्रित युगल टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: September 23, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: September 23, 2026 4:56 pm IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े तथा मानुष शाह और दीया चितले की भारतीय जोड़ियों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज चितले और शाह की जोड़ी ने श्रीलंका और मालदीव की जोड़ियों के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।

प्री क्वार्टर फाइनल में शाह और चितले ने मूसा अहमद और आइशत नजीम की मालदीव की जोड़ी को 11-0, 11-7, 11-6 से हराया। अब बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल में उनका सामना हांगकांग की डू होई किम और वोंग चुन टिंग की जोड़ी से होगा। यह मुकाबला जीतने पर भारतीय जोड़ी का पदक पक्का हो जाएगा।

देसाई और घोरपड़े का सामना लिन शिदोंग और कुआई मैन की चीन की विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज जोड़ी से होगा। भारतीय जोड़ी को बुधवार को हांगकांग और मालदीव की जोड़ियों के खिलाफ कड़े मुकाबलों में जीत मिली।

शुरुआती मुकाबले में देसाई और घोरपड़े को मालदीव के मोहम्मद इस्माइल और फातिमत अली ने निर्णायक गेम तक खींचा लेकिन भारतीय जोड़ी ने 9-11, 11-6, 11-7, 9-11, 11-6 से जीत दर्ज की।

इसके बाद उन्हें हांगकांग की विंग लाम एनजी और क्वान तो यियू के खिलाफ चार गेम में 11-6, 11-5, 10-12, 11-7 से मुकाबला अपने नाम किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में