अभय, वीर और तन्वी एशियाई खेलों की स्क्वाश प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में

अभय, वीर और तन्वी एशियाई खेलों की स्क्वाश प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में

अभय, वीर और तन्वी एशियाई खेलों की स्क्वाश प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: September 23, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:55 pm IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) अभय सिंह, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की स्क्वाश प्रतियोगिता में अपने-अपने एकल मुकाबलों में आसान जीत दर्ज करके अंतिम 16 में जगह बना ली।

दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने पुरुष एकल के शुरुआती दौर के मुकाबले में थाईलैंड के अरकरादेत अरकराहिरुन्या के खिलाफ सिर्फ तीन अंक गंवाए। उन्होंने 11-1, 11-0, 11-2 से जीत दर्ज की।

चोटरानी ने अंतिम 32 के मुकाबले में श्रीलंका के शामिल वकील को 11-8, 11-3, 11-3 से हराया।

महिला एकल में तन्वी ने शुरुआती दौर में दक्षिण कोरिया की दामी किम को 11-5, 11-7, 11-5 से शिकस्त दी।

विश्व रैंकिंग में भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी 17वें नंबर की अनाहत सिंह बृहस्पतिवार को सिंगापुर की ओ यिओंग वाई लिन के खिलाफ अंतिम 16 के मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

पुरुष और महिला एकल के विजेताओं को 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जहां स्क्वाश ओलंपिक में पदार्पण करेगा।

भाषा

सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में