India vs Thailand Hockey Asian Games 2026: दीपिका के 9 गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड के छुड़ाए छक्के, 20-1 से हराया

India vs Thailand Hockey Asian Games 2026: दीपिका के 9 गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड के छुड़ाए छक्के, 20-1 से हराया

India vs Thailand Hockey Asian Games 2026: दीपिका के 9 गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड के छुड़ाए छक्के, 20-1 से हराया

India vs Thailand Hockey Asian Games 2026: दीपिका के 9 गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड की टीम के छुड़ाए छक्के, 20-1 से हराया /image: Social Media

Modified Date: September 23, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने थाईलैंड को 20-1 से हराया
  • दीपिका ने रिकॉर्ड 9 गोल दागे
  • पूल-B में भारत की लगातार तीसरी जीत

काकामिगाहारा। India vs Thailand Hockey Asian Games 2026: ड्रैग फ्लिकर दीपिका के रिकॉर्ड नौ गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों (Asian Games 2026) में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पूल बी के मैच में थाईलैंड को 20-1 से हराया। भारत के लिये दीपिका ने (दूसरा, आठवां, नौवां, 24वां, 33वां, 36वां, 39वां, 51वां और 57वां मिनट ) ने पेनल्टी कॉर्नर पर नौ गोल दागे। अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने चार (चौथा मिनट, 29वां, 35वां और 51वां ) और रूतुजा पिसाल ने तीन (10वां, 11वां और 47वां ) गोल किये।

भारत का सामना अब शुक्रवार को जापान से

India vs Thailand Hockey Asian Games 2026 वहीं अनुभवी मिडफील्डर नेहा (19वां), लालरेम्सियामी (26वां), साक्षी राणा (29वां) और कप्तान सलीमा टेटे (45वां) ने एक एक गोल किये। दीपिका ने उजबेकिस्तान के खिलाफ मैच में आठ गोल करके एक मैच में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया था जिसे उन्होंने आज बेहतर किया। भारत ने पहले क्वार्टर में छह, दूसरे और तीसरे क्वार्टर में पांच पांच और आखिरी क्वार्टर में चार गोल किये। थाईलैंड के लिये एकमात्र गोल 57वें मिनट में सुपांसा सामांसो ने पेनल्टी कॉर्नर वैरिएशन पर किया। भारत का सामना अब शुक्रवार को जापान से होगा।

पूल बी में तीनों मैच जीतकर भारत शीर्ष पर

भारत ने इससे पहले उजबेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था। दीपिका ने उजबेकिस्तान के खिलाफ आठ और इंडोनेशिया के खिलाफ तीन गोल किये थे। पूल बी में तीनों मैच जीतकर भारत शीर्ष पर है। हर पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.