दो बार की चैम्पियन सिमोना हालेप टोरंटो फाइनल में
दो बार की चैम्पियन सिमोना हालेप टोरंटो फाइनल में
टोरंटो, 14 अगस्त (एपी) दो बार की चैम्पियन सिमोना हालेप ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को हराकर नेशनल बैंक टेनिस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना ब्राजील की बिट्रिज हदाद माइया से होगा।
रोमानिया की हालेप ने सेमीफाइनल में पेगुला को 2-6 6-3 6-4 से शिकस्त दी
वहीं हदाद माइया ने दूसरे सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की 14वीं वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा पर 6-4, 7-6 से जीत हासिल की।
पंद्रहवीं वरीयता प्राप्त हालेप ने 2016 और 2018 में मांट्रियल में टूर्नामेंट जीता था।
एपी नमिता
नमिता

Facebook


