यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में हराया

यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में हराया

यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में हराया
Modified Date: September 11, 2025 / 10:28 pm IST
Published Date: September 11, 2025 10:28 pm IST

विशाखापत्तनम, 11 सितंबर (भाषा) यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 40-39 से हराया।

पटना पाइरेट्स के अयान लोहचब पीकेएल के इतिहास में लगातार 20 अंक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। लेकिन अंतिम क्षण में हुई गलती के कारण मैच प्रतिद्वंद्वी टीम के पक्ष में चला गया, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई।

यू मुंबा के लिए आमिरमोहम्मद जफरदानिश ने सुपर 10 लगाया।

पहले हाफ तक मुंबई की टीम ने पटना पाइरेट्स के खिलाफ 23-15 से बढ़त बनाई हुई थी।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में