यूएई के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 122 रन

Ads

यूएई के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 122 रन

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 12:46 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 12:46 PM IST

नयी दिल्ली , 18 फरवरी (भाषा ) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप लीग मैच में बुधवार को यूएई को छह विकेट पर 122 रन पर रोक दिया ।

बॉश ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि एनरिच नॉर्किया को दो विकेट मिले ।

यूएई के लिये अलीशान शराफू ने 38 गेंद में 45 रन बनाये ।

भाषा