यूएई ने न्यूजीलैंड को दिया 174 रन का लक्ष्य

Ads

यूएई ने न्यूजीलैंड को दिया 174 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 04:41 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 04:41 PM IST

चेन्नई, 10 फरवरी (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 173 रन बनाये।

यूएई के लिए कप्तान मोहम्मद वसीम (नाबाद 66) और अलीशाह शराफू (55) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने दो जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता