उदयन माने ने तीसरे दौर के बाद बढ़त हासिल की

उदयन माने ने तीसरे दौर के बाद बढ़त हासिल की

उदयन माने ने तीसरे दौर के बाद बढ़त हासिल की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 18, 2021 2:02 pm IST

गुरूग्राम, 18 मार्च (भाषा) उदयन माने ने गुरूवार को यहां दिल्ली एनसीआर ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के अंतिम तीन होल में बर्डी लगाकर कुल 11 अंडर 205 के स्कोर से बढ़त हासिल की।

पीजीटीआई में 10 बार के विजेता माने ने लगातार दूसरा पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह 30 लाख रूपये की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में कल के संयुक्त चौथे स्थान से तीन स्थान ऊपर पहुंच गये।

नोएडा के गौरव प्रताप सिंह भी लगातार 68 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनका कुल स्कोर 10 अंडर 206 है।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में