चेन्नई ओपन के लिए तमिलनाडु सरकार ने 10 करोड़ रुपये मंजूर किए
चेन्नई ओपन के लिए तमिलनाडु सरकार ने 10 करोड़ रुपये मंजूर किए
चेन्नई, चार अगस्त (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए मंगलवार को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर कर दी, जिससे इस वर्ष नवंबर में प्रतियोगिता के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हो गया।
यह निर्णय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) के अध्यक्ष विजय अमृतराज के बीच हुई बैठक में लिया गया।
पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आवश्यक अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये की राशि प्रायोजकों के माध्यम से जुटाई जाएगी।
हार्ड कोर्ट पर खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट दो से आठ नवंबर तक नुंगमबक्कम स्थित एसडीएटी टेनिस स्टेडियम में आयोजित होगा।
चेन्नई ओपन का पहला सत्र 2022 में खेला गया था। इसके बाद यह 2023 और 2024 में कैलेंडर से बाहर रहा, जबकि 2025 में इसकी वापसी हुई थी।
इंडोनेशिया की जेनिस जेन इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन हैं।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


