मनवीर की हैट्रिक से मोहन बागान ने साउथ यूनाइटेड एफसी को 8-0 से रौंदा
मनवीर की हैट्रिक से मोहन बागान ने साउथ यूनाइटेड एफसी को 8-0 से रौंदा
कोलकाता, चार अगस्त (भाषा) मनवीर सिंह की शानदार हैट्रिक की बदौलत मोहन बागान सुपर जाइंट ने मंगलवार को यहां डूरंड कप के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 8-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मनवीर ने हैट्रिक जमाई जबकि सुहैल अहमद भट ने दो गोल किए। अल्बर्टो रोड्रिगेज और राहुल भेके ने भी एक-एक गोल दागा। साउथ यूनाइटेड के कप्तान नोएल एस ने एक आत्मघाती गोल किया।
मोहन बागान की टीम दो मैच में छह अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है जबकि साउथ यूनाइटेड तीन मैच में तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


