अल्टीमेट खो-खो: ओडिशा जगरनॉट्स ने राजस्थान वारियर्स को हराया

अल्टीमेट खो-खो: ओडिशा जगरनॉट्स ने राजस्थान वारियर्स को हराया

अल्टीमेट खो-खो: ओडिशा जगरनॉट्स ने राजस्थान वारियर्स को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 19, 2022 9:40 pm IST

पुणे, 19 अगस्त (भाषा) वजीर सुभाशीष के शानदार प्रदर्शन से ओडिशा जगरनॉट्स ने शुक्रवार को यहां पहली अल्टीमेट खो-खो लीग में राजस्थान वारियर्स को 65-46 से हराया।

सुभाशीष ने राजस्थान वारियर्स के पांच डिफेंडर को आउट करके 14 अंक जुटाए। निलेश जाधव और आदित्य कुदाले ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए क्रमश: नौ और आठ अंक जुटाए।

कप्तान मजहर जामदार ने राजस्थान वारियर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 अंक जुटाए लेकिन अपनी टीम को लगातार तीसरी हार से नहीं बचा पाए।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में