Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे भोले बाबा के दरबार, बड़ वाले महादेव मंदिर में किए पूजन-दर्शन

Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे भोले बाबा के दरबार, बड़ वाले महादेव मंदिर में किए पूजन-दर्शन

Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे भोले बाबा के दरबार, बड़ वाले महादेव मंदिर में किए पूजन-दर्शन

Mahashivratri 2026/Image Source: ANI

Modified Date: February 15, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: February 15, 2026 12:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में महाशिवरात्रि की धूम,
  • बड़ वाले महादेव मंदिर में विशेष पूजा आयोजन
  • सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया दर्शन

भोपाल: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी के बड़ वाले महादेव मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया दर्शन (Bada Wale Mahadev Mandir)

Mahashivratri 2026: सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बड़ वाले महादेव मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का विशेष पूजन किया और श्रद्धालुओं से भेंट की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़ वाले महादेव मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से दर्शन किए।

शिव बारात का भव्य आयोजन (CM Mohan Yadav News)

Mahashivratri 2026: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदिर से निकलने वाली शिव बारात का पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया। पुलिस बल ने बारात से पहले सलामी दी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। शिव बारात क्षेत्र में भ्रमण के लिए मंदिर से रवाना हुई जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष सजावट की गई थी और श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।