उमरीगर की जन्म शताब्दी के अवसर पर एमसीए संग्रहालय में स्मारक पट्टिका का अनावरण

उमरीगर की जन्म शताब्दी के अवसर पर एमसीए संग्रहालय में स्मारक पट्टिका का अनावरण

उमरीगर की जन्म शताब्दी के अवसर पर एमसीए संग्रहालय में स्मारक पट्टिका का अनावरण
Modified Date: March 28, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: March 28, 2026 2:47 pm IST

मुंबई, 28 मार्च (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पॉली उमरीगर की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने यहां एमसीए संग्रहालय में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया।

यह पट्टिका उस दिग्गज बल्लेबाज के सम्मान में लगाई गई है जिन्होंने 1948 से 1962 के बीच 59 टेस्ट मैच खेले और उनमें से आठ में भारत की कप्तानी की। उन्होंने एक क्रिकेटर और एक प्रशासक दोनों के रूप में खेल की सेवा की।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में पॉली उमरीगर का योगदान वास्तव में अमूल्य है और उनकी जन्म शताब्दी वर्ष में उनकी विरासत का सम्मान करना हमारा सौभाग्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमसीए के शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय में यह स्मारक उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और खेल पर उनके अमिट प्रभाव के प्रति सम्मान है।’’

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में