यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स जीते

यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स जीते

यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स जीते
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 9, 2022 10:37 pm IST

बेंगलुरू, नौ फरवरी (भाषा) गुजरात जायंट्स ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी (पीकेएल) के मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 34-32 से जबकि यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को 41-39 से पराजित किया।

यूपी योद्धा की टीम इस जीत से 52 अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी। तमिल थलाइवाज 46 अंक के साथ आठवें नंबर पर है।

प्रदीप नरवाल ने आखिरकार फॉर्म में वापसी की और सुपर 10 का स्कोर बनाया।

वहीं गुजरात जायंट्स की टीम सातवीं जीत से सातवें स्थान पर पहुंच गयी।

तेलुगु टाइटंस की यह 13वीं हार थी जिससे उसका प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में