यूपी योद्धाज ने पीकेएल सत्र की शुरूआत दबंग दिल्ली केसी पर जीत से की

यूपी योद्धाज ने पीकेएल सत्र की शुरूआत दबंग दिल्ली केसी पर जीत से की

यूपी योद्धाज ने पीकेएल सत्र की शुरूआत दबंग दिल्ली केसी पर जीत से की
Modified Date: October 21, 2024 / 10:22 pm IST
Published Date: October 21, 2024 10:22 pm IST

हैदराबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) यूपी योद्धाज ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सत्र में अपने अभियान की शुरूआत दबंग दिल्ली केसी पर 28-23 की जीत से की।

यूपी योद्धाज ने पहले हाफ में 12-11 से बढ़त बनाई हुई थी।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने एक दूसरे को पछाड़कर अंक जुटाने की कोशिश की, पर यूपी योद्धाज ने अपनी बढ़त 18-16 कर ली।

साहुल कुमार के ‘ऑल आउट’ से यूपी योद्धाज ने मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले पांच अंक की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में