Nitin Nabin UP Tour: 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में फिर खिलेगा कमल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताई क्या है पार्टी की रणनीति, आप भी जानें यहां

Ads

Nitin Nabin UP Tour: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा।

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 06:02 PM IST

Nitin Nabin UP Tour/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन।
  • नितिन नबीन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
  • नितिन नबीन ने कहा- 2027 के चुनाव में यूपी में फिर से कमल खिलेगा।

Nitin Nabin UP Tour: लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा और पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ‘‘आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाया गया प्यार और स्नेह संकेत देता है कि 2027 में कमल निश्चित रूप से खिलेगा।’’

2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जिस तरह से ‘डबल इंजन’ सरकार मोदी-योगी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश में बदल दिया है, कमल निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में खिलने के लिए तैयार है, जहां काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा हैं। आज हमने लखनऊ और पूरे राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जो उत्साह देखा, (Nitin Nabin UP Tour) उसके आधार पर हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता 2027 (विधानसभा चुनाव) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’

दो दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंचे है भाजपा अध्यक्ष

Nitin Nabin UP Tour: इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान उनके 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की योजना को कारगर बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें करने की उम्मीद है। नितिन नबीन ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोटर चालित रथ पर यात्रा की, जिस पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की तस्वीरें और ‘सेवा, सुशासन और जनकल्याण’ लिखा हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें:-