Khandwa Parshad Viral Video: ‘मर्द हो तो हमारे सामने आते…’ इंजीनियर को धमकाते दिखे पार्षद, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Ads

Khandwa Parshad Viral Video: खंडवा नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे।

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 06:25 PM IST

Khandwa Councillor Viral Video

HIGHLIGHTS
  • खंडवा नगर निगम ने नाले पर किए गए चार अवैध निर्माण हटाए
  • एक पार्षद का नगर निगम इंजीनियर को कथित तौर पर धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ
  • वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है

खंडवा। Khandwa Parshad Viral Video: मध्य प्रदेश में अवैध कब्जे पर लगातार करवाई जारी है, इसी कड़ी में आज खंडवा नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। वहीं इस कार्रवाई के बाद पार्षद शब्बीर कादरी का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्रवाई की उठने लगी मांग

वायरल वीडियो (Khandwa Parshad Viral Video) में साफ तौर से देखा जा सकता है कि निगम इंजीनियर को पार्षद किस तरह से धमका रहा है। पार्षद यह कहते नजर आ रहें है कि- मैं नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तोड़ने की हिम्मत नहीं होती। उन्होंने कहा- मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था। खंडवा में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक पार्षद का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खानशाहवली वार्ड के निर्दलीय पार्षद शब्बीर कादरी नगर निगम के इंजीनियर राधेश्याम उपाध्याय को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और इस पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो….

Khandwa Parshad Viral Video दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़गांव भीला रोड स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। इसी कार्रवाई के बाद पार्षद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पार्षद शब्बीर कादरी कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तुम्हारी हिम्मत नहीं थी कि तोड़ देते। मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था इनको मैंने। वीडियो में नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें

मामला क्या है?

खंडवा नगर निगम ने नाले पर बने कथित अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद एक पार्षद का नगर निगम इंजीनियर को कथित तौर पर धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वीडियो में क्या सुनाई दे रहा है?

वायरल वीडियो में पार्षद कथित रूप से नगर निगम की कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए इंजीनियर को धमकी भरे शब्द कहते सुनाई दे रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में क्या हुआ?

नगर निगम की टीम ने बड़गांव भीला रोड स्थित नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए।

क्या प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग उठी है। आधिकारिक कार्रवाई या जांच की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक बयान के आधार पर ही मानी जाएगी।

यह वीडियो कब का बताया जा रहा है?

यह वीडियो नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।