Brij Bhushan Sharan Singh on Ram Mandir Donation Theft || Image- AI Generated File
अयोध्या: राम मंदिर में सामने आये चढ़ावा चोरी के मामले में जहां अब तक विपक्ष ही सरकार और ट्रस्ट के खिलाफ मुखर थी तो वही अब भाजपा के नेता भी वहां की व्यवस्था पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करने लगे है। (Brij Bhushan Sharan Singh on Ram Mandir Donation Theft) इन्हीं में से एक है दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मीडिया से हुई बातचीत में बृज भूषण शरण सिंह ने साफ़ किया है कि, उन्होंने आज तक अयोध्या जाकर राममंदिर के दर्शन नहीं किये है। पूर्व भाजपा सांसद ने चढ़ावा चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उन्हें जो कुछ भी बोलना था, वह पहले ही बोल चुके है। वहां तो पहले दिन से ही खेल चल रहा है। और जब संसार में किसी ने इस बात को नहीं बोला था, तब वह चार साल पहले यह कह चुके थे।
Ayodhya, Uttar Pradesh: On the Ram Mandir donation row, former Wrestling Federation of India (WFI) chief Brij Bhushan Sharan Singh says, “I have already said what I had to say. And when no one in the world had spoken, I had spoken four years ago. And that is why till today I have… pic.twitter.com/iGfv9zDMdF
— IANS (@ians_india) July 4, 2026
राम मंदिर से सिर्फ चढ़ावा ही नहीं बल्कि कई आभूषण जड़ित सामानों की चोरी का भी दावा किया जाता रहा है। पूर्व में सिंधी समाज ने चांदी की ईंटे गायब होने की बात कही थी। (Brij Bhushan Sharan Singh on Ram Mandir Donation Theft) इसी तरह एक महिला अनीता भारद्वाज ने दावा किया था कि, उन्होंने राममंदिर प्रशासन के पदाधिकारी चम्पत राय को चांदी का कौवा (काकभुशुंडि) दान किया था लेकिन उन्हें आज तक इसकी कोई रसीद प्राप्त नहीं हुई है। वही अब एक और मामले ने विवाद पैदा कर दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दरअसल काकभुशुण्डि के गायब होने के बाद अब 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी रामचरित मानस किताब गायब होने के भी आरोप लग रहे है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण का दावा है कि उन्होंने 8 अप्रैल 2024 को सवा कुंतल वजनी रामचरित मानस मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। इसके एक हजार पन्नों पर सोने की परत चढ़ी थी। करीब 4 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल हुआ था। कीमत करीब 5 करोड़ रुपए थी। 3–4 महीने बाद मंदिर से यह गायब हो गई। मंदिर ट्रस्ट से आज तक इसकी रसीद भी नहीं मिली।
अयोध्या : राम मंदिर में काकभुशुण्डि के बाद 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी रामचरित मानस किताब गायब होने का आरोप लगा है !!
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण का दावा है कि उन्होंने 8 अप्रैल 2024 को सवा कुंतल वजनी रामचरित मानस मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। इसके एक हजार पन्नों पर सोने… https://t.co/hrDWFD1sld pic.twitter.com/yRzhfRyHwO
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 4, 2026
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की
लंदन प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम ग्लास्गो के लिए रवाना होगी
उप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा: नितिन नवीन
इंडियन पोटाश ने गन्ने की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने को यूपीएल की इकाई के साथ किया समझौता
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से गोली चली, तीन लोग घायल