वाणी लेडीज इटैलियन ओपन में भारतीयों में शीर्ष पर
वाणी लेडीज इटैलियन ओपन में भारतीयों में शीर्ष पर
फुबाइन मोनफेराटो (इटली), तीन जून (भाषा) वाणी कपूर शुक्रवार को यहां लेडीज इटैलियन ओपन के पहले दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर भारतीय गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ संयुक्त 37वें स्थान पर बनी हुई हैं।
उनके बाद अमनदीप द्राल ने दो ओवर 74 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 45वें स्थान पर हैं।
अन्य भारतीयों में रिद्धिमा दिलावड़ी पांच ओवर 77 के कार्ड से संयुक्त 87वें स्थान पर हैं जबकि त्वेसा मलिक और नेहा त्रिपाठी ने आठ ओवर 80 का खराब कार्ड खेला।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


