वीर अहलावत और सप्तक तलवार कट से चूके
वीर अहलावत और सप्तक तलवार कट से चूके
गिरोना (स्पेन), 16 मई (भाषा) भारत के वीर अहलावत और सप्तक तलवार चैलेंज डी कैटालुन्या गोल्फ टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने में नाकाम रहे।
अहलावत ने पहले दौर में 71 का स्कोर बनाने के बाद दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन किया तथा बिना बोगी के चार अंडर 69 का स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी वह कट में जगह बनाने से चूक गए।
तलवार ने पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पहले दौर में 86 का स्कोर बनाने के कारण उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा था। उन्होने दूसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया। कट पांच अंडर पर गया।
स्वीडन के क्रिस्टोफर ब्लूमस्ट्रैंड ने दूसरे दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर कुल 13 अंडर पार के स्कोर के साथ बढ़त हासिल कर ली।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


