विधात्री उर्स ने जीता डब्ल्यूपीजीटी के 10वें चरण का खिताब
विधात्री उर्स ने जीता डब्ल्यूपीजीटी के 10वें चरण का खिताब
बेंगलुरु, 27 जुलाई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर विधात्री उर्स ने शनिवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 10वें चरण का खिताब अपने नाम किया।
बतौर पेशेवर गोल्फर यह उनका चौथी शुरूआत में दूसरा खिताब है।
विधात्री ने नौंवे चरण का खिताब जीता था और लगातार 10वें चरण के प्लेऑफ में जीत हासिल की।
उन्होंने और अमनदीप द्राल ने अंतिम दौर में दो ओवर 74 का कार्ड बनाया जिससे खिताब के लिए दोनों के बीच प्लेऑफ खेला गया। विधात्री ने इसमें पार स्कोर किया जबकि अमनदीप चूक गयीं।
भाषा
नमिता मोना
मोना

Facebook


