विकास, मनीष समेत छह भारतीय पुरूष मुक्केबाज फाइनल में
विकास, मनीष समेत छह भारतीय पुरूष मुक्केबाज फाइनल में
नयी दिल्ली, छह मार्च ( भाषा ) विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मनीष कौशिक ( 63 किलो ) और विकास कृष्णन ( 69 किलो ) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बाक्सेज अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए ।
अमेरिका में पेशेवर मुक्केबाजी खेलकर आये विकास ने कजाखस्तान के अबलाइखान जुसुपोव को हराया जबकि मनीष ने फ्रांस के लूनेस हमराउइ को मात दी । दोनों ने अपने मुकाबले 3 . 2 से जीते ।
राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसमुद्दीन ( 57 किलो ) भी पनामा के ओरलैंडो मार्तिनेज को 4 . 1 से हराकर फाइनल में पहुंच गए ।
सुमित सांगवान ( 81 किलो ) ने फ्रांस के रफेल मोनी को 5 . 0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि सतीश कुमार ( प्लस 91 किलो ) ने लिथुआनिया के जोनास जेजेविसियस को 4 . 1 से हराया ।
एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार ने 75 किलो में रोमानिया के दुमित्रु विकोल को 4 . 1 से मात दी ।
महिला वर्ग में सिमरनजीत कौर ( 60 किलो ), पूजा रानी ) 75 किलो ) और जास्मीन ( 57 किलो ) फाइनल में पहुंच गई । वहीं छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम ( 51 किलो ) कांस्य पदक ही जीत सकी ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


