विनय का ‘सुपर 10’, हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाईवाज को हराया

Ads

विनय का ‘सुपर 10’, हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाईवाज को हराया

  •  
  • Publish Date - January 14, 2024 / 10:06 PM IST,
    Updated On - January 14, 2024 / 10:06 PM IST

जयपुर, 14 जनवरी (भाषा) हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तमिल थलाईवाज को 36-31 से शिकस्त दी।

विनय हरियाणा स्टीलर्स के स्टार खिलाड़ी रहे जिन्होंने 10 रेड अंक जुटाये जबकि डिफेंडर राहुल सेथपाल ने पांच टैकल अंक हासिल किये।

पहले हाफ के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने 22-12 से बढ़त बनायी हुई थी।

तमिल थलाईवाज ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की लेकिन हार से नहीं बच सकी।

भाषा नमिता पंत

पंत