विनेश फोगाट कोविड-19 से उबरी, परीक्षण में दो बार नेगेटिव

विनेश फोगाट कोविड-19 से उबरी, परीक्षण में दो बार नेगेटिव

विनेश फोगाट कोविड-19 से उबरी, परीक्षण में दो बार नेगेटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 2, 2020 9:26 am IST

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गई हैं और दो बार उनका परीक्षण नेगेटिव आया है। यह स्टार महिला पहलवान हालांकि एहतियात के तौर पर पृथकवास में ही रहेगी।

पढ़ें- अमेरिका में नागरिकता के लिये देनी होगी अधिक निजी जा…

चौबीस साल की विनेश ‘खेल रत्न’ पुरस्कार नहीं ले पाई थी क्योंकि 29 अगस्त को होने वाले आनलाइन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से पहले वह पॉजिटिव पाई गई थी।

पढ़ें- चीन ने ‘सीधे-सादे’ अमेरिका को धोखा दिया, अब अमेरिका…

विनेश ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा कल (मंगलवार को) दूसरा कोविड-19 परीक्षण हुआ और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा नतीजा नेगेटिव आया है।’’

पढ़ें- CRPF जवान की कोरोना संक्रमण से मौत, सुकमा SP शलभ सिन्हा ने की पुष्टि

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान विनेश ने कहा कि वह कुछ और समय के लिए पृथकवास में रहने को प्राथमिकता देंगी।

पढ़ें- न्यायालय ने वेब सीरीज में सुब्रत रॉय के नाम के इस्त…

उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार खबर है लेकिन एहतियाती तौर पर मैं पृथकवास में रहूंगी। प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद।’’ विनेश के निजी कोच वोलेर एकोस अब भी बेल्जियम में हैं और वह ओम प्रकाश दाहिया के साथ ट्रेनिंग कर रही थी। दाहिया भी पॉजिटिव पाए गए हैं और संभवत: ट्रेनिंग के दौरान संक्रमित हुए।

पढ़ें- अदालत ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के प्रस…

ओम प्रकाश को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया था और वह भी 29 अगस्त को यह सम्मान हासिल नहीं कर सके थे। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को लखनऊ में होने वाले महिलाओं के राष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा था। शिविर एक सितंबर से शुरू होना था। पुरुष शिविर हालांकि सोनीपत में तय समय से शुरू हुआ।

 


लेखक के बारे में