अपने आक्रामक खेल से विरोधी टीमों के लिए खतरा बने विनीसियस जूनियर

Ads

अपने आक्रामक खेल से विरोधी टीमों के लिए खतरा बने विनीसियस जूनियर

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:33 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:33 AM IST

फिलाडेल्फिया, 20 जून (एपी) स्टार स्ट्राइकर नेमार जब पिंडली की चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं तब विनीसियस जूनियर ने यह साबित कर दिया कि वह पांच बार के विश्व कप चैंपियन ब्राजील के लिए बहुमूल्य खिलाड़ी क्यों हैं।

विनीसियस ने ब्राजील की हैती पर 3-0 की जीत में एक गोल किया और दो अन्य गोल करने में मदद की। जल्द ही 26 साल के होने वाले इस लेफ्ट विंगर ने इससे पहले मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रा छूटे मैच में भी गोल किया था। इस तरह से वह प्रतिद्वंदी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आए हैं।

हैती के खिलाफ मैच से पहले ‘विनी’ उपनाम वाले इस खिलाड़ी ने कहा था कि मोरक्को के खिलाफ बराबरी का गोल करने के बाद भी उन्हें लगता है कि टूर्नामेंट में उनके पास दिखाने के लिए बहुत कुछ बाकी है।

उन्होंने दूसरे मैच में इसे सही साबित किया और बाकी टीमों को आगाह कर दिया कि उन्हें उनसे सतर्क रहना होगा।

एपी

पंत

पंत