वनडें में सबसे तेज 8000 रन विराट कोहली के नाम

वनडें में सबसे तेज 8000 रन विराट कोहली के नाम

वनडें में सबसे तेज 8000 रन विराट कोहली के नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 16, 2017 5:12 pm IST

 

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को बुरी तरह हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान और वनडे के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। वह वनडे में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जैसे ही विराट ने 88वां रन लिया, उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 28 साल के इस चेसिंग मास्टर ने यह उपलब्धि महज 175 पारियों में हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका के AB डिविलियर्स के बाद विराट ऐसे दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 पारियों से कम में यह कीर्तिमान बनाया है।

डिविलियर्स ने महज 182 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। द.अफ्रीका के कप्तान से पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिसे 13 साल तक कोई तोड़ नहीं पाया था। डिविलियर्स ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे दो साल से कम समय में उनके रॉयल चैलेंजर्स टीम के खिलाड़ी ने तोड़ दिया। विराट ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के 4 मैचों में 3 अर्धशतक लगाए हैं।

 


लेखक के बारे में