वोल्व्स ने ईपीएल में लीड्स को हराया

वोल्व्स ने ईपीएल में लीड्स को हराया

वोल्व्स ने ईपीएल में लीड्स को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 20, 2020 5:14 am IST

लीड्स, 20 अक्टूबर (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मौजूदा सत्र में गोलों की बरसात थम गई जब सोमवार को वोल्व्स ने लीड्स को 1-0 से हराया जबकि वेस्ट ब्रोमविच अल्बियोन और बर्नले ने गोल रहित ड्रॉ खेला।

वेस्ट ब्रोमविच अल्बियोन और बर्नले के बीच यह ड्रॉ इंग्लैंड की शीर्ष लीग के मौजूदा सत्र के 47वें मैच में पहला गोल रहित ड्रॉ है।

वोल्व्स की ओर से एकमात्र गोल मैच के 70वें मिनट में राउल जिमेनेज ने दागा।

सोमवार से पहले ईपीएल के मौजूदा सत्र में 46 मैचों में 171 गोल हो चुके थे और प्रीमियर लीग युग (1992 से) में कभी सत्र की शुरुआत में प्रति मैच इतने गोल का औसत देखने को नहीं मिला।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में