हमने बीच में ओवरों में काफी रन लुटाए: शुभमन गिल

हमने बीच में ओवरों में काफी रन लुटाए: शुभमन गिल

हमने बीच में ओवरों में काफी रन लुटाए: शुभमन गिल
Modified Date: April 20, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: April 20, 2026 11:30 pm IST

अहमदाबाद, 20 अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 99 रन की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में काफी रन लुटाए जिससे विरोधी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

तिलक वर्मा (45 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों से नाबाद 101 रन) के नाबाद शतक और उनकी कप्तान हार्दिक पंड्या (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए।

इसके जवाब में टाइटंस की टीम अश्वनी कुमार (24 रन पर चार विकेट), अल्लाह गजनफर (17 रन पर दो विकेट) और मिचेल सेंटनर (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।

तिलक की पारी की बदौलत मुंबई की टीम अंतिम चार ओवर में 73 रन जोड़ने में सफल रही।

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन दे दिए। ऐसी पिच पर 160 से 170 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी होता। यह एक झटका था लेकिन अब हमें कुछ मैच विरोधियों के मैदान पर खेलने हैं और उम्मीद है कि हम जीत की राह पर वापस लौटेंगे।’’

टीम के प्रदर्शन पर गिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिच थोड़ी धीमी थी। मुझे नहीं लगता कि हमने सही जगह पर गेंदबाजी की। लेंथ गेंदों में से कुछ तो अच्छी तरह आ रही थीं लेकिन कुछ नहीं। हम लगातार उस लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी क्योंकि ओस पड़ रही थी।’’

भाषा

सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में