भारोत्तोलक मीराबाई ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

Ads

भारोत्तोलक मीराबाई ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 08:40 PM IST

ग्लास्गो, 26 जुलाई (भाषा) स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतकर भारत के स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया।

इकतीस वर्षीय मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों का नया रिकॉर्ड है।

इसके बाद उन्होंने क्लीन एंव जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक और नया रिकॉर्ड बनाया। इस तरह उन्होंने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 के चरणों में भी स्वर्ण पदक जीते थे।

तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द