ब्रिजटाउन, 22 जुलाई (एपी) शिमरोन हेटमायेर के नाबाद 69 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पांचवें और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया ।
न्यूजीलैंड ने हालांकि श्रृंखला 3 . 2 से जीत ली है । पहले मैच में वेस्टइंडीज ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच पांच विकेट से और तीसरा छह विकेट से जीता । चौथा मैच भी न्यूजीलैंड ने जीता था ।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 268 रन बनाये । जवाब में वेस्टइंडीज ने 15 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की । हेटमायेर ने शेरफान रदरफोर्ड (61) के साथ 95 रन की साझेदारी की ।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 35वें ओवर में तीन विकेट पर 181 रन बना लिये थे और पांच ओवर बाकी रहते स्कोर पांच विकेट पर 230 रन था लेकिन आखिरी ओवरों में वेस्टइंडीज ने अच्छी गेंदबाजी की ।
न्यूजीलैंड के लिये विल यंग ने 56, टॉम लैथम ने 69 और निक कैली ने 64 रन बनाये । वेस्टइंडीज के लिये अलजारी जोसेफ ने 38 रन देकर दो विकेट लिये ।
एपी मोना सुधीर
सुधीर