तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (भाषा) वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार वनडे सीरीज 2002 में जीती थी जब कार्ल हूपर कप्तान थे और बल्लेबाजी क्रम में क्रिस गेल, रामनरेश सरवन, मार्लन सैमुअल्स जैसे नाम शामिल थे।
तब से 24 लंबे साल हो चुके हैं और वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी का मानना है कि रविवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के खिलाफ इस सिलसिले को तोड़ने का समय आ गया है।
सैमी ने रविवार को होने वाले शुरूआती वनडे से पहले कहा, ‘‘24 साल हो गए हैं, हमने यहां भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। एक टीम के रूप में हमारे लिए यहां आकर खुद को चुनौती देने का शानदार मौका है। हमारे पास यह देखने का मौका है कि वनडे में हम कहां हैं।
पूर्व आलराउंडर ने कहा, ‘‘हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, उनके साथ हमारे लिए यह शानदार मौका है कि भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें और सीरीज जीतने की कोशिश करें जो हमने 24 साल से नहीं किया है। ’’
वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में अब भी 10वें स्थान पर है।
भाषा नमिता मोना
मोना