लगातार चार बर्डी से शुभंकर संयुक्त 13वें स्थान पर पहुंचे

Ads

लगातार चार बर्डी से शुभंकर संयुक्त 13वें स्थान पर पहुंचे

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 06:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नार्थ बेरविक (स्कॉटलैंड), तीन अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा एएसआई स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में लगतार चार बर्डी लगाकर संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर पहुंच गये।

इस 24 साल के खिलाड़ी ने दूसरे दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेला। पिछले दो महीने में यह सिर्फ दूसरी बार है जब उनका स्कोर 70 से कम रहा है।

शुरुआती दो दौर के बाद उनका स्कोर पांच अंडर का है। उन्होंने पहले दौर में 70 का कार्ड खेला था।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय गगनजीत भुल्लर (77, 73) कट हासिल करने से चूक गये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता