Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह काफी हताश नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो उनके आउट होने

  •  
  • Publish Date - October 9, 2023 / 02:24 PM IST,
    Updated On - October 9, 2023 / 02:24 PM IST

Virat Kohli Viral Video

नई दिल्ली : Virat Kohli Viral Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान इंडिया ने जीत हासिल की। इस मैच में जीत की नींव विराट कोहली और केएल राहुल ने रखी। विराट कोहली का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोहली ने ड्रेसिंग रूम में जाकर ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो तुरंत वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें : Bhanupratappur Assembly Election 2023 : भानुप्रतापपुर विधायक की सफलता के पीछे महिलाओं का हाथ, जानें क्या कहता है चुनावी समीकरण 

वायरल हुआ विराट कोहली का वीडियो

Virat Kohli Viral Video:  विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जुझारू 85 रनों की पारी खेली। भारत के 2 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए कोहली ने राहुल के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह काफी हताश नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो उनके आउट होने के बाद का है। कोहली 85 रन पर कैच आउट हो गए. उनके पास मुकाबले में शतक पूरा करने का भरपूर मौका था लेकिन इससे पहले ही वह आउट हो गए। जिस समय वह आउट हुए उस समय टीम इंडिया जीत से 33 रन दूर थी।

यह भी पढ़ें : #ElectionWithIBC24 : छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख घोषित, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- हैं तैयार हम..! 

ऐसी हरकत करते दिखे कोहली

Virat Kohli Viral Video:  अपनी मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बेहद निराश दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने सिर पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। कोहली का ये रिएक्शन देख साफ पता चल रहा था कि वह मैच के साथ-साथ अपना शतक भी पूरा करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : Congress Candidate List 2023 Chhattisgarh: आचार संहिता लगते ही कांग्रेस की पहली सूची पर लगी मुहर! 18 विधायकों का कटा टिकट! देखिए पूरी सूची

कोहली की पारी के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा स्टेडियम

Virat Kohli Viral Video:  कोहली जब 85 रन पर आउट होकर पवेलियन की ओर लौट रहे थे, उस समय पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जाहिर है कोहली की ऐसी पारियां देखने का हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार करते रहता है। ऐसे में अपने हीरो को आंखों के सामने परफॉर्म करते देख किसी की भी खुशी जाहिर हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp