स्पेन और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप फाइनल अतिरिक्त समय में खिंचा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप फाइनल अतिरिक्त समय में खिंचा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप फाइनल अतिरिक्त समय में खिंचा
Modified Date: July 20, 2026 / 02:55 am IST
Published Date: July 20, 2026 2:55 am IST

ईस्ट रदरफोर्ड , 20 जुलाई (एपी) स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला अतिरिक्त समय तक खिंच गया है क्योंकि निर्धारित 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी ।

स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण और हमलों के मामले में बाजी मारी और लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना को बांधे रखा ।

अब दोनों टीमों 30 मिनट अतिरिक्त समय खेलेंगी जिसमें 15 . 15 मिनट के दो हाफ होंगे । अतिरिक्त समय में भी स्कोर बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला होगा ।

पहले हाफ में सिर्फ तीन शॉट लगाये गए ।

अर्जेंटीना की नजरें चौथे खिताब पर है तो स्पेन दूसरी बार जीतना चाहेगा । इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने वाली अर्जेंटीना की शुरूआती एकादश में तीन बदलाव किये गए हैं । मिडफील्डर रौड्रिगो डि पॉल, निको गोंजालेस और डिफेंडर गोंजालो मोंतियेल इसमें हैं जबकि मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस और नाहुल मोलिना के साथ फॉरवर्ड जियुलियानो सिमोन बाहर हैं ।

स्पेन ने फ्रांस को सेमीफाइनल में हराने वाली शुरूआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है ।

48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच है ।

इसे देखने के लिये टॉम क्रूज, ब्रैड पिट, जेनिफर हडसन, डेनियल क्रेग, जेनिफर कोनोली जैसे हॉलीवुड सितारे मौजूद थे जबकि काका, जिनेदीन जिदान, डेविड बैकहम, दिदियेर ड्रोग्बा, रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो जैसे दिग्गज पूर्व फुटबॉलर भी दर्शक दीर्घा में थे ।

फाइनल से पहले 90 मिनट के समापन समारोह में जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएच ने कार्यक्रम पेश किये ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में