WPL 2023 : रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की जीत, गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हराया

Ads

WPL 2023: UP Warriors win in thrilling match, beat Gujarat Giants by three wickets

  •  
  • Publish Date - March 5, 2023 / 10:58 PM IST,
    Updated On - March 5, 2023 / 11:28 PM IST

UP Warriors win in thrilling match

नवी मुंबई : UP Warriors win in thrilling match यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में गुजरात जायंट्स को रविवार को यहां तीन विकेट से हराया।

Read More : HATTA NEWS : दबंगों ने परिवार पर किया हमला, 4 लोग हुए लहूलुहान, अस्पताल में इलाज जारी, इस वजह से हुआ विवाद 

UP Warriors win in thrilling match गुजरात जांयट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 169 रन बनाए जिसके जवाब में यूपी वारियर्स की टीम ने 19.5 ओवर में विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Read More : Chhattisgarh budget 2023: बजट पेश करने से पहले CM भूपेश ने जनता को दिया संदेश, सोशल मीडिया में LIVE आकर कह दी बड़ी बात

26 बॉल पर 70 रन जोड़े

यूपी वॉरियर्ज ने 15.4 ओवर में 105 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 65 रन की जरूरत थी और जीत बहुत दूर नजर आ रही थी। लेकिन, टीम की बैटर ग्रेस हैरिस क्रीज पर थीं। उन्हें सोफी एक्लेस्टन का साथ मिला। दोनों 19.5 ओवर तक बैटिंग की और 26 बॉल में 70 रन जोड़कर यूपी को जीत दिला दी।

दोनों ने 18वें ओवर से अटैकिंग बैटिंग की। किम गार्थ ने पारी का ये ओवर फेंका, इसमें 20 रन बने। 19वें ओवर में एश्ले गार्डनर के खिलाफ भी दोनों 14 रन बनाए। आखिरी 6 बॉल पर 19 रन चाहिए थे। हैरिस ने पहली ही बॉल पर छक्का जड़ दिया। अगली बॉल वाइड रही, दूसरी बॉल पर 2 और तीसरी बॉल पर चौका आया। अगली बॉल वाइड रही और चौथी पर ग्रेस हैरिस ने चौका जड़ दिया। 2 बॉल पर एक रन की जरूरत थी और हैरिस ने स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का जड़कर यूपी को मैच जिता दिया।

Read More : महिला प्रोफेसर को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, चरित्र शंका पर बदनाम करने की दी थी धमकी

किरण नवगिरे ने जड़ा अर्धशतक

170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए। किरण नवगिरे ने यहां से पारी संभाली, उन्होंने 53 रन बनाए। नवगिरे के बाद हैरिस और एक्लेस्टन ने आक्रामक बल्लेबाजी से मैच पलटकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

किम गार्थ ने लिए 5 विकेट

किम गार्थ ने एक ही ओवर यूपी की 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा। तीसरे ओवर की पहली बॉल पर कप्तान एलिसा हीली को आउट कराने के बाद ओवर की पांचवीं और छठी बॉल पर श्वेता सेहरावत और ताहलिया मैक्ग्राथ को भी चलता कर दिया। 14वें ओवर में मानसी जोशी ने दीप्ति शर्मा को बोल्ड कर गुजरात की गेम में वापसी कराई। पारी के 13वें ओवर में किम गार्थ ने किरण नवगिरे और सिमरन शेख को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उन्होंने अपने 5 विकेट भी पूरे किए।