WTC Points Table 2026: अफगानिस्तान पर एकतरफा जीत के बावजूद नहीं हुआ WTC के प्वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव.. जानें टीम इंडिया को आखिर क्यों नहीं मिला कोई फायदा..

WTC Points Table After India Win over Afghanistan: अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बावजूद भारत को WTC अंक नहीं मिले, जानिए इसके पीछे वजह।

WTC Points Table 2026: अफगानिस्तान पर एकतरफा जीत के बावजूद नहीं हुआ WTC के प्वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव.. जानें टीम इंडिया को आखिर क्यों नहीं मिला कोई फायदा..

WTC Points Table After India Win over Afghanistan || Image- BCCI File

Modified Date: June 8, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: June 8, 2026 5:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से भारत को WTC अंक नहीं मिले।
  • अफगानिस्तान मौजूदा WTC 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं है।
  • भारत के खाते में फिलहाल 52 अंक और 48.15 PCT।

मुल्लांपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने तीन दिन के भीतर मुकाबला जीतकर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की। (WTC Points Table After India Win) भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाकर मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 और फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 112 रन पर सिमट गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में पदार्पण कर रहे मानव सुथार ने पूरे मैच में 7 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा।

जीत के बावजूद WTC अंक तालिका पर नहीं पड़ा असर

इतनी बड़ी जीत के बावजूद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दरअसल, अफगानिस्तान इस WTC सायकल का हिस्सा नहीं है। (WTC Points Table After India Win) ICC की मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में केवल 9 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ही शामिल है।

अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा प्राप्त है, लेकिन सीमित टेस्ट कार्यक्रम के कारण उसे इस WTC सायकल में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला WTC का हिस्सा नहीं था और इससे किसी टीम को अंक नहीं मिले। भारत के खाते में फिलहाल 9 टेस्ट मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ दर्ज है। टीम के 52 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत (PCT) 48.15 है।

Pos Team M W L D Pts PCT
1 Australia 8 7 1 0 84 87.50
2 South Africa 4 3 1 0 36 75.00
3 Sri Lanka 2 1 0 1 16 66.67
4 New Zealand 4 2 1 1 28 58.33
5 Bangladesh 4 2 1 1 28 58.33
6 India 9 4 4 1 52 48.15
7 England 11 4 6 1 50 37.88
8 Pakistan 4 1 3 0 8 8.33
9 West Indies 8 0 7 1 4 4.17

अब श्रीलंका दौरे पर नजर

भारत की अगली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की होगी। (WTC Points Table After India Win) इसके बाद नवंबर 2026 में टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो और टेस्ट मैच खेलेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown